scriptदरोगा हमसे कई बार पैसा ले चुका है, घायलों का आरोप | Banda Drain dispute Attack three Injured inspector money bribe | Patrika News

दरोगा हमसे कई बार पैसा ले चुका है, घायलों का आरोप

locationबांदाPublished: Nov 08, 2020 01:50:19 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

नाली विवाद में पड़ोसी ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर तीन को घायल कर दिया। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरोगा हमसे कई बार पैसा ले चुका है, घायलों का आरोप

दरोगा हमसे कई बार पैसा ले चुका है, घायलों का आरोप

बांदा. नाली विवाद में पड़ोसी ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर तीन को घायल कर दिया। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज घायलों ने थाने के दरोगा पर पक्षपात का आरोप लगाया है। घायलों का कहना है कि विवाद 5 साल से चल रहा है। थाने और पुलिस की शह पर बार-2 मारपीट होती है। पर पुलिस हमारी कोई मदद नहीं करती है।
मामला बांदा जनपद के बिसंडा क्षेत्र का है जहां के निवासिनी सुधा अपने पति और लड़कों के साथ रहती है। घर के सामने कृष्ण कुमार और संतोष से लगभग 5 वर्ष से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार विवाद के चलते मारपीट हो चुकी है। कृष्ण कुमार के परिवार ने सुधा और उसके परिवार पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जिससे सुधा, राकेश और नाती कपिल घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। पीड़ित राकेश ने बिसंडा थाना के दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा नाली का विवाद 5 वर्षो से चल रहा है पर जब से ये दरोगा थाने में आये है तबसे हमारे विपक्षियों से मिलकर हमे परेशान किया जाता है। थाने जाने पर हमारी कोई सुनवाई नही होती है, उल्टा हमको ही बैठा लिया जाता है। दरोगा हमसे कई बार पैसा ले चुका है। दरोगा की सह पर ही विपक्षियों के हौसले बढ़े है। आज भी हमको और हमारे परिवार को लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से मारा गया है, पर आज मैं थाने नहीं गया क्योंकि जब हमारी सुनवाई ही नहीं होती तो थाने जाने से क्या फायदा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो