script

बांदा जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

locationबांदाPublished: Nov 26, 2020 06:25:33 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीजल-पेट्रोल के दरों में बढ़ोतरी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन बांदा जिलाधिकारी को सौंपा।

बांदा जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

बांदा जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

बांदा. जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीजल-पेट्रोल के दरों में बढ़ोतरी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन बांदा जिलाधिकारी को सौंपा।
जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ 13 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बांदा जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल कुशवाहा ने केंद्र सरकार से पारित कृषि कानून, नई शिक्षा नीति, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों में महंगाई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने, पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त, किमिलेयर व्यवस्था लागू, छात्रों की बंद छात्रवृत्ति के विरोध में जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ज्ञापन देने के बाद वहां से चले गए।

ट्रेंडिंग वीडियो