जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ 13 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बांदा जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल कुशवाहा ने केंद्र सरकार से पारित कृषि कानून, नई शिक्षा नीति, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों में महंगाई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने, पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त, किमिलेयर व्यवस्था लागू, छात्रों की बंद छात्रवृत्ति के विरोध में जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ज्ञापन देने के बाद वहां से चले गए।