बांदा

बांदा: आधे कपड़ों में मिली लाश, बॉडी पर बने थे टैटू और दिखी ऐसी दरिंदगी

बांदा नेशनल हाईवे पर एक महिला का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
 
 

बांदाDec 13, 2022 / 06:21 pm

Adarsh Shivam

पुलिस मामले की छानबीन करते हुए

बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे बांदा पर एक महिला का सिर कुचला, पैर फटा और हाथ का अंगूठा कटा हुआ शव बरामद हुआ है। महिला के शव की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य लोगों में हलचल मच गई।
यह मामला मटौंध थाना इलाके के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे का है। यहां मुरेडी गांव के पास एक महिला का शव जब निर्वस्त्र अवस्था में ग्रामीणों ने देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

महिला के हाथ में टैटू बना हुआ है
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने दाल बल के साथ घटना पर पहुंचे। रेप के बाद हत्या की आशंका पुलिस जताई। शव का पहचान छिपाने के लिए सिर को बुरी तरह कुचला गया है। शव को पहचानने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है महिला के हाथ में ‘राम राम अजय’ नाम का टैटू बना हुआ है।
घटना स्थल पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच कराई गई। कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि किसी ने महिला के साथ दरिंदगी के बाद उसका सिर कूचकर हत्या की है। फिलहाल पहचान के लिए पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा
नेशनल हाइवे पर एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसके सिर में चोट के निशान हैं। पैर फटे हुए व एक हाथ का अंगूठा भी कटा हुआ है। उसके हाथ पर टैटू भी बना हुआ है। बॉडी को मोर्चरी में रखवाकर शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Home / Banda / बांदा: आधे कपड़ों में मिली लाश, बॉडी पर बने थे टैटू और दिखी ऐसी दरिंदगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.