scriptBanda News: मुख्तार अंसारी पर दस्तावेजो से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज | Case filed against Mukhtar Ansari for tampering with documents | Patrika News

Banda News: मुख्तार अंसारी पर दस्तावेजो से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

locationबांदाPublished: May 21, 2023 05:24:39 pm

Submitted by:

Vikash Kumar

Banda News: माफिया डान मुख्तार अंसारी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्तार अंसारी पर बांदा शहर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। दस्तावेजों में छेड़खानी के मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ 420 467 468 और 471 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

Banda News: मुख्तार अंसारी पर दस्तावेजो से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Banda News: मुख्तार अंसारी पर दस्तावेजो से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

जेल में तलाशी के दौरान मुख्तार अंसारी के जरूरी दस्तावेजों में हेरफेर मिला था। इसके बाद पुलिस की तहरीर पर माफिया के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।

आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी बांदा मंडल कारागार में बंद है। समय-समय पर मुख्तार अंसारी के बैरक समेत जेल की तलाशी ली जाती है। पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा विगत दिवस बांदा मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मुख्तार अंसारी के बैरेक की तलाशी ली गई जहां पर मुख्तार अंसारी से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेजों में कहीं पर नाम में बदलाव तो कही जन्म तिथि में बदलाव मिला था।
इसके बाद पुलिस ने सभी दस्तावेज को बरामद कर लिया है। और माफिया के खिलाफ उक्त धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। उपनिरीक्षक राधा कृष्ण तिवारी की तहरीर पर शहर कोतवाली बाना में मुख्तार अंसारी के खिलाफ धारा 420 ,467,468, वह धारा 471 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है साथ में यह भी बताया गया है। कि जरूरी दस्तावेजों में स्पेलिंग और वर्तनी में भी गलती मिली है। कई जगह नाम की स्पेलिंग में भी गलती है। उक्त प्रकरण में शहर कोतवाली निरीक्षक को जांच सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो