विगत कुछ दिनों पहले ग्राम पल्हरी में नहर किनारे एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस के द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी गई।
वही आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा अभियुक्तों के ऊपर फायरिंग की गई। दोनो तरफ से हुई फायरिंग में दोनों अभियुक्तो के पैर में गोली लग गयी। और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। और इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जहां पर गिरफ्तार अभियुक्तों का डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वही पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मुठभेड़ के दौरान प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 चापर एवं 01 बांका मौके से बरामद किया गया है ।