scriptबांदा की नई DM बनीं दुर्गा, जैसा नाम वैसा काम, इनकी पोस्टिंग से ही कभी कांपते थे माफिया | Patrika News
बांदा

बांदा की नई DM बनीं दुर्गा, जैसा नाम वैसा काम, इनकी पोस्टिंग से ही कभी कांपते थे माफिया

6 Photos
1 year ago
1/6

यूपी सरकार ने शनिवार यानी 1 अप्रैल को पांच IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें चर्चित IAS ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें बांदा जिले का नया DM बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर दुर्गा शक्ति नागपाल कौन हैं और वह किस वजह से चर्चा में रही हैं।

2/6

दुर्गा शक्ति नागपाल यूपी कैडर की IAS ऑफिसर हैं। इनका ट्रांसफर चिकित्‍सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद से बांदा DM पद पर किया गया है।

3/6

दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म छत्तीसगढ़ में साल 1985 में हुआ था। उनके पिता Indian Statistical Service Officer थे। वहीं, उनके दादा एक पुलिस अधिकारी थे। DM दुर्गा ने अपनी हाई स्कूल की पढाई विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ से की है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से किया है।

4/6

साल 2008 में उन्होंने UPSC का एग्जाम पास किया था। इसके बाद उनका सिलेक्शन Indian Revenue Service के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2009 में फिर से UPSC की परीक्षा पास की। दूसरी बार में उन्होंने 20वीं रैंक हासिल की थी।

5/6

साल 2010 बैच की IAS ऑफिसर दुर्गा नागपाल को पंजाब कैडर मिला था। वहां पर अपनी पोस्टिंग के समय उन्होंने कई घोटालों का खुलासा किया था। इतना ही नहीं, जब उन्हें ग्रेटर नोएडा की Subdivision Officer बनाया गया तो उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इसमें उन्होंने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

6/6

दुर्गा नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी IAS अधिकारी हैं। वे 2011 बैच के यूपी कैडर के IAS हैं।

loksabha entry point
newsletter

Sanjana Singh

संजना सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं संजना को खबरों की दुनिया से लेकर वीडियो की दुनिया तक अच्छी समझ है। इन्होंने दिल्ली और असम चुनाव में भी काम किया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.