बच्चों के सामने पूरे परिवार को काट डाला
मृतक महादेव यादव छोटापुरवा में अपनी पत्नी और तीन बेटे व एक बेटी के साथ रहता था। महादेव दूध बेचने का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। महादेव के दो भाई उसकी के घर के बगल मकान बना कर रह रहे हैं। मंगलवार देर रात महादेव के घर पर हत्यारे ने धावा बोल दिया। आधी रात के समय एक शख्स पीछे के दरवाजे से दाखिल हुआ। उसने पहले कुल्हाड़ी से महादेव पर हमला किया। इसके बाद उसकी चीख सून पत्नी चुन्नी पति को बचाने दौड़ी, तो हत्यारे ने उसे भी कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां-बाप की चीख पुकार सुन उनके दो बच्चे पवन (10) और राजकुमार (8) मदद के लिए शोर मचाने लगें। इस पर खूनी ने दोनों मासूमों को भी कुल्हाड़ी से काट डाला।
भाई-बहन देखते रहें खूनी मंजर
महादेव की 7 साल की बेटी पूरा और 15 साल का बेटा राजा घर के अंदर खूनी मंजर को देख दहल गए। राजा रजाई के नीचे छुप गया तो पूजा ने कमरे के बगल में बंध भैंस के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों मासूम मां-बाप और भाईयों की चीख सुन दहलते रहें।
बच्चों के मुताबिक हत्या करने के बाद हत्यारा उनके घऱ से निकला और हैंडपंप पर हाथ पैर धोने के बाद फरार हो गया।
सुबह खुला हत्या का राज
महादेव के घर से भैंस दूहने और चारा डालने के लिए सुबह जब कोई नहीं निकला, तो उसके भाई का लड़का हाल-चाल लेने पहुंचा। अंदर चारों तरफ खून और लाश देखकर उसने हल्ला मचाया, इसके बाद परिवार समेत पुलिस को सूचना दी।