script

नाबालिग लड़की ने दो पर लगाया गैंगरेप का आरोप

locationबांदाPublished: May 16, 2021 08:19:07 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बांदा में एक 17 साल की लड़की ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Rape

Rape

बांदा. बांदा में एक 17 साल की लड़की ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने चित्रकूट मंडल के आईजी को प्राथना-पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टता मामला फर्जी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जाँच उपरान्त ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

मामला बाँदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ की निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने गाँव के दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। लड़की ने आईजी को प्राथना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाईं है। पीड़त लड़की का कहना है कि वह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। उसी दौरान गांव के ही दो लड़के उसका मुंह दबाकर उसे जंगल की तरफ ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़ित लड़की ने जसपुरा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने थाने में लिखित तहरीर दी थी, पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसपर आज हमने आईजी को प्राथना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टता जांच में मामला फर्जी पाया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जाँच कराई जा रही है। जाँच के उपरांत ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो