scriptजेल से छूटते ही युवक को बनाया हनीट्रैप का शिकार, ऐठें 30 लाख रुपए | Honey Trap Girl tricks up 30 Lakh from Lucknow man | Patrika News
बांदा

जेल से छूटते ही युवक को बनाया हनीट्रैप का शिकार, ऐठें 30 लाख रुपए

बांदा में एक महिला ने लखनऊ के युवक से हनीट्रैप के जरिए 30 लाख रूपए ऐंठ लिए।

बांदाDec 23, 2022 / 02:44 pm

Sanjana Singh

honey.jpg

यूपी के बांदा जिले में एक ब्यूटी पार्लर वाली ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाया है। उसने युवक को जाल में फंसा कर लगभग 30 लाख रुपए लूट लिए हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक इस राहिला बेगम नाम की महिला ने 7 महीने पहले भी एक सर्राफा व्यवसायी को हनीट्रैप का शिकार बनाया था। उस व्यक्ति ने महिला से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। तब इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने जेल भेजा था।

फेसबुक के जरिए फंसाया
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया, “महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। धीरे-धीरे बातें करते करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। बातचीत के बीच में ही राहिला ने चालाकी दिखाई। उसने युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। फिर वीडियो के जरिए युवक को ब्लैकमेल करती थी।”

युवक से लुटे 30 लाख रुपए
महिला के हनी ट्रैप में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इतने पैसे लेने के बाद भी राहिला लगातार युवक को ब्लैकमेल करती रही। जब युवक महिला से तंग हो गया तो उसने पुलिस का सहारा लिया। युवक ने शहर कोतवाली में 10 दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में सीनियर्स की पिटाई से तंग आकर छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा सबकुछ

 

महिला को पुलिस ने भेजा जेल
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहिला बेगम शहर कोतवाली के जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Home / Banda / जेल से छूटते ही युवक को बनाया हनीट्रैप का शिकार, ऐठें 30 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो