scriptपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार | jila panchayat adhyaksh crime news in up | Patrika News

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार

locationबांदाPublished: Dec 12, 2018 04:13:20 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

जिले के राजघाट रोड की बस्ती के लोगों ने पूर्व जिला पंचायत पर दबंगई का आरोप लगाते हुए रिहायशी मकान में कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है।

jila panchayat adhyaksh crime news in up

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार

बांदा. जिले के राजघाट रोड की बस्ती के लोगों ने पूर्व जिला पंचायत पर दबंगई का आरोप लगाते हुए रिहायशी मकान में कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार की गुहार लगाई है व जांच कराते हुए उनके मकान में कब्ज़ा रोकने व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये है पूरा मामला

आज बांदा के राजघाट रोड के झोपड़पट्टी के लोगों ने पुलिस अधिकारिओं को ज्ञापन दिया व ज्ञापन के माध्यम से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा पर पर उनकी जमीन पर बुलडोजर चलवाने व कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम सभी शहर के राजघाट रोड के निवासी है व सालों ने वहा निवास कर रहे हैं। बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने बुरी नियत से उनके मकानों में कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, और 8 दिसंबर को उनके मकान जेसीबी मशीन से गिरवा दिया है।

जान से मारने की धमकी दी जा रही धमकी

इसके साथ ही कहा कि महेंद्र सिंह वर्मा उनके मकान के बदले दो-दो लाख रुपए मांग रहे हैं और नहीं देने पर हमारे मकानों में कब्ज़ा कर हमे बेघर करने की धमकी दे रहे हैं तथा सभी लोगों पर झूठा मुक़दमा लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं और हम सभी गरीब मजदूर है जो कि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महेंद्र सिंह वर्मा व उनको साथिओं द्धारा हम सभी को धमकाया जा रहा है व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बस्ती के लोगों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए उनके मकानों में कब्ज़ा रोकने व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो