scriptDo you know – मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा क्यूं पड़ा ? | know why mukhtar ansari got heart attack in banda up jail | Patrika News

Do you know – मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा क्यूं पड़ा ?

locationबांदाPublished: Jan 09, 2018 03:53:09 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

मुख्तार अंसारी को दिल का दोरा

mukhtar ansari

mukhtar ansari wife

बांदा. राजनीतिज्ञ बने मुख्तार अंसारी का नाम ही इलाके में लोगों के बीच खौफ पैदा करता है। यूपी अंसारी का नाम पहले पायदान पर माना जाता है। अचानक बांदा जिला जेल में उनको दिल का दौरा पड़ गया है। वहीं डॉक्टरों ने उनकी हातल को गंभीर बताया है। चिकित्सकों ने मुख्तार अंसारी को तत्काल लखनऊ के किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी है। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्तार अंसारी के डाॅक्टर ने बताया क‌ि वाे शुगर अाैर बीपी के भी मरीज हैं। उनके सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल में दरवाजा बंद कर मीड‌िया काे बाहर कर द‌िया है।

जानिए, इसलिए बांदा जिला जेल में बंद है मुख्तार
मुख्तार अंसारी भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के जुर्म में मुख्तार अंसारी अभी जेल में हैं। कृष्णानंद राय पर 29 नवंबर 2005 को एके 47 रायफल से गोलियां चलाईं गई थीं । उनके शरीर से 67 गोलियां पाई गईं थीं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या में कुल छह लोग मारे गए थे। कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद सीट से विधायक थे। कृष्णानंद राय की हत्या के मुख्य गवाह शशिकांत राय की 2006 में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी।
अन्य मामलों के अलावा कृष्णानंद राय की हत्या मामले में मुख्तार मुख्य आरोपी हैं। बसपा प्रमुख मायावती को मुख्तार और उनके भाई अफजाल ने ये कहा था कि उन्हें हत्या के मामले में फंसाया गया है।
इसी के बाद दोनों बसपा में शामिल किए गए थे। कपिल देव सिंह की 2009 अप्रैल में हुई हत्या के आरोप में मुख्तार और दो अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। बसपा से निकाले जाने और अन्य किसी पार्टी में जगह नहीं मिलने के बाद मुख्तार और उनके भाई अफजाल,सिगबतुल्ला ने अपनी पार्टी कौमी एकता दल बनाया। कौमी एकता दल के दो विधायक हैं।मुख्तार के अलावा उनके भाई सिगबतुल्ला मोहम्मदाबाद सीट से विधायक हैं। मुख्तार अभी जेल में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो