scriptकोबरा सांप ने सपेरे को डंसा, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा जंग | Kobra Snake bitten by a snake charmer | Patrika News
बांदा

कोबरा सांप ने सपेरे को डंसा, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा जंग

Banda News: बांदा में एक सपेरे को कोबरा से खेलना महंगा पड़ गया। उसे पकड़कर खेलने लगा। घर में कोबरे को पकड़ने गया था।

बांदाOct 10, 2023 / 04:08 pm

Upendra Singh

cobra.jpg
पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव है। सोमवार शाम एक सपेरा गांव में एक घर मे निकले कोबरे को पकड़ने गया था। उसने सांप को पकड़ने के बाद उससे खेल खेलने लगा। सांप ने सपेरे को डंस लिया। सपेरा अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर वाले उसे अस्पताल ले गए। हालत अधिक बिगड़ी तो उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सपेरे की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरो का कहना है कि उसके पूरे शरीर मे जहर फैल चुका है, उसको रेफर कर दिया गया है।

सपेरे की गंभीर है हालत
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि‘एक व्यक्ति जिसको पिपरहरी पैलानी से लाया गया है, सांप ने डंसा है, उसके शरीर मे जहर फैल चुका है। बता रहे हैं कि वह सपेरा है, सांप के साथ खेल रहा था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है, उसकी हालत बहुत गंभीर है।
सांप के डंसने पर क्या करना चाह‌िए

Home / Banda / कोबरा सांप ने सपेरे को डंसा, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा जंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो