script

13 साल की नाबालिग की शादी करवा रही थी उसकी मां, पुलिस ने किया ऐसा काम कि लोगों ने की वाहवाही

locationबांदाPublished: Jun 25, 2018 07:38:21 am

एक मां ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी पड़ोस के गांव में तय करा दी।

banda

13 साल की नाबालिग की शादी करवा रही थी उसकी मां, पुलिस ने किया ऐसा काम कि लोगों ने की वाहवाही

बांदा. बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है पर जब बाल विवाह में पुलिस अपने कर्तव्य से पीछे हट जाए तो समाज में ये अपराध अपने पैर पसार लेता है। ऐसा ही एक मामला आज बांदा के कमसिन क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां एक मां ने अपने दामाद से मिलकर अपनी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी पड़ोस के गांव में कर दी तथा अपने पति के विरोध के बाद भी शादी रोकने से इंकार कर दिया। जिस पर आज नाबालिक लड़की का पिता कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काटकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई पर पुलिस द्वारा उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मीडिया से इस बात की जानकारी होते ही बांदा एसपी ने सम्बंधित थाने को फ़ोन कर शादी रुकवाते हुए लड़की को उसके पिता के हवाले कराया।

मामला कुछ यू है की बांदा जिले के बिसंड़ा थाने अंतर्गत खटानगांव निवासी श्याम सुन्दर ने बताया की उनकी दो पत्नियां हैं, पहली पत्नी भोली देवी उनसे अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं, जिसका सारा खर्च वो स्वयं अपनी कमाई से देता हैं। बताया की उनकी पत्नी भोली से उनके तीन लड़कियां व एक लड़का है, जिसमे दो लड़कियों का विवाह भी उसने अपने खर्चे से किया था। बताया की उनकी तीसरी लड़की कृष्णा देवी जिसकी उम्र 13 वर्ष है वो अपनी मां के साथ रहती है। मां ने अपने दामाद से मिलकर नाबालिक लड़की शादी तय कर दी है, जिसकी आज शादी है। इस शादी को रोकने के लिए वो 4-5 दिन से सम्बंधित थाने व पुलिस अधिकारी के चक्कर काट रहा है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया की मेरे पास नगर पालिका का जन्म प्रमाण-पत्र, स्कूल की टीसी व आधार कार्ड की रसीद है जिसके अनुसार लड़की की उम्र 13 वर्ष है जो की नाबालिक है। बताया की उसकी पत्नी वा दामाद नाबालिक लड़की की शादी बबेरू में पैसे का लेनदेन करके कर रही है। वहीं इस मामले में जब कमसिन एसओ लड़की के घर जांच करने पहुंचे तो लड़की की मां ने सभी फर्जी कागज़ दिखाते हुए लड़की को बालिक बताया। जिस पर पुलिस द्वारा शादी रोकने का प्रयास नहीं किया गया।

लड़की के पिता का कहना है की लड़की की मां ने स्कूल की टीसी और जन्म, प्रमाण-पत्र फर्जी बनवाया है जिसमे लड़की की उम्र 18 वर्ष दर्शाया है। कहा की हमने कई बार पुलिस अधिकारियों से फरियाद की है की दोनों के कागजों की जांच कराई जाए। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक इस शादी को रोक दिया जाए। कहा की आज लड़की की शादी है उसको रोका जाए। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया से मिलने के बाद बांदा एसपी ने इस शादी को आदेश दे दिए हैं। इस मामले पर सीओ बांदा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की लड़की के पिता से प्राथना-पत्र प्राप्त हुआ था जिसपर ग्राम प्रधानों के समझ दोनों पछो को बैठकर शादी रोकने के आदेश दे दिए गए है। दोनों के कागजो की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही सही निर्णय लिया जायेगा तथा लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया है। यदि जांच के पहले लड़की की मां नाबालिक लड़की की शादी कराती है तो उसे अपराध की श्रेणी में देखते हुए उन पर जाएगी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो