इससे पहले बांदा जेल में रहने के दौरान रात में मुख्तार अंसारी भी वीआईपी ट्रीटमेंट के चलते जेल से बाहर निकल कर आ जाता था और अपने घर परिवार के बीच खाइपार मे रहता था और खाना पीना खाकर सुबह निकल जाता था। इस वजह से एक बार फिर मुख्तार अंसारी का परिवार और उसके गुर्गे बांदा जनपद के आसपास व खाइपर में मकान तलाश कर रहे हैं। पहले भी मुख्तार का परिवार बांदा में एक ठेकेदार के मकान में किराए से रहता था।
मच्छरों से परेशान मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के बाहुबली से नेता बना मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद मुख्तार को यहां चैन की नींद नहीं नसीब हो रही। एक तो यूपी की गर्मी और ऊपर से मच्छरों ने परेशान कर रखा है। बता दें कि पंजाब की तुलना में उत्तर प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से अधिक है। यही वजह है कि 2019 से ही पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को यहां गर्मी भी परेशान कर रही है। वहीं पंजाब जेल में ऐशो आराम की जिंदगी जीने के बाद अब यूपी में वीवीआईपी ट्रीटमेंट न मिलने के चलते भी मुख्तार अंसारी की परेशानी बढ़ गई है। मुख्तार अंसारी कड़ी निगरानी के बीच बांदा जेल में है, जहां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है। मुख्तार पर हत्या समेत कई मुकदमें दर्ज हैं।