बांदा

गरीबों की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका गांधी, बांदा भेजा एक राशन ट्रक

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाुन में परेशान गरीबों की मदद के लिए एक ट्रक राशन बांदा भेजा

बांदाApr 06, 2020 / 01:17 am

Karishma Lalwani

गरीबों की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका गांधी, बांदा भेजा एक राशन ट्रक

बांदा. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने लॉकडाुन में परेशान गरीबों की मदद के लिए एक ट्रक राशन बांदा भेजा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि यह राशन गरीबों के बीच बांटा जाएगा। जिससे कि लॉकडाउन में उन्हें खाने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रविवार को रसद सामग्री भारा ट्रक बांदा पहुंचा तो जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस नेता सीमा खान ने उसे गोदाम में रखवाया। बताया कि 120 बोरी गेहूं व 70 बोरी चावल आया है। इसे कांग्रेसी गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों के बीच बांटेगे। ये दूसरी बार है जब इस हफ्ते प्रियंका ने बांदा के लोगों की मदद के लिए आगे आी हैं। इससे पहले मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों की बर्खास्तगी के मामले को उन्होंने टवीट किया था। जिसके बाद प्रशासन ने सभी 25 नर्सों को काम पर रखा और उनकी मांग पूरी करने की बात कही। अब रद सामग्री भेज आत्मीयता दिखाई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.