scriptबेटे ने मां के सिर पर ईंट से हमला कर मार डाला, पत्नी से हुआ था झगड़ा | Son kill his mother by brick | Patrika News

बेटे ने मां के सिर पर ईंट से हमला कर मार डाला, पत्नी से हुआ था झगड़ा

locationबांदाPublished: Dec 12, 2022 04:18:30 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

बेटे ने ईंट से कुचलकर अपनी मां की हत्या कर दी। मां से उसका विवाद हुआ तो उसने ये कर डाला।

newpiccccccc.jpg
बांदा के गांव बिसंडा में बेटे ने अपनी मां के सर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे मां शिवकलिया की मौत हो गई। घटना की जानकारी सबसे पहले उनकी पोती को हुई। उन्होंने दादी को खाने के लिए बुलाया तो दादी खून से लथपथ नीचे जमीन पर पड़ी थी। उसने अपने पिता को बताया कि दादी के सर से खून निकल रहा है।
शिवकलिया का मंझला बेटा आया और उसने देखा की मां की मौत हो चुकी है। बेटे ने पुलिस में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मंझले बेटे ने छोटे बेटे पर लगाया आरोप
छोटा बेटा रामू रात को अपने ससुराल से लौटा तो उसका अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जब मां ने विरोध किया तो गुस्से में उसने मां के सिर पर ईंट मार दी और भाग गया। मंझले बेटे ने रविवार की सुबह पोती पायल और 6 साल की अंजली के हाथ अपनी मां के लिए खाना भेजा था।
मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा युवक
शिवकलिया के 3 बेटे हैं। जिसमें बडा़ भाई बाबूलाल, मंझला बेटा लाला है। तीसरा बेटा रामू कॉलोनी में साथ रहते है। बाबूलाल की शादी अभी नहीं हुई है। वह लोडर चलाता है। बडा़ बेटा होने की वजह से कई जिम्मेदारियां बाबूलाल पर है। जिस वजह से वह काम के चक्कर में बाहर रहता है। शानिवार की रात भी वह घर पर नहीं था। जब यह हत्या हुई।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया
लाला की तहरीर पर रामू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार है। वह मानसिक रूप बीमार बताया जा रहा है। शिवकलिया और रामू की पत्नी में अकसर लड़ाई-झगडे़ हुआ करते थे। जिस वजह से वह अपनी सास के साथ एक घर में नहीं रहना चाहती थी।
करीब 1 साल पहले ही वह घर छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। रामू बार-बार अपनी पत्नी को लेने के लिया जाता था ताकि वह ससुराल में आकर सबके साथ रहे। लेकिन वह नहीं मानी और उसने रामू से कहा कि जब तक उस घर में तुम्हारी मां रहेगी, मैं उस घर में नहीं आऊंगी। इसी बात पर मां से लड़ाई हुई और बेटे ने मां की ईंट से मारकर हत्या कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो