बांदा

यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, प्रदेश भर में हो रही वाह-वाह

यूपी के बांदा जिले की एक अनुसूचित जाति की बेटी की शादी सादगी का मिसाल बनी जिसकी प्रदेश भर में जोरों से चर्चा का विषय बनी हुई है।

बांदाJun 18, 2019 / 08:40 pm

Neeraj Patel

यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, प्रदेश भर में हो रही वाह-वाह

बांदा. यूपी के बांदा जिले की एक अनुसूचित जाति की बेटी की शादी सादगी का मिसाल बनी जिसकी प्रदेश भर में जोरों से चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी लोगों को पर्यावरण सुरक्षा की मिसाल पेश करती दिखावे और फिजूलखर्ची को आईना दिखाती है। जिले के कालिंजर गांव निवासी रेखा समुद्रे की शादी 15 जून को गंगा पुरवा के किशन के साथ हुई।

बारातियों को पत्तल पर परोसकर खिलाया खाना

यह शादी अपने आप में एक अनोखी शादी है। बारात और शादी के आयोजन में इस बात का पूरा ख्याल रखा गया कि पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान न हो। बारातियों को दोने और पत्तल में खाना परोसकर खिलाया गया। साथ ही बारातियों को मिट्टी के कुल्हड़ में पानी दिया गया। शादी में ध्वनि प्रदूषण न हो इसलिए न शामियाना और न ही शहनाई बजाई गई।

बारातियों को तोहफे में दिया पेड़

शादी करने वाले दूल्हा और दुल्हन ने पर्यवरण को दूषित होने से बचाने के लिए सभी चीजों का बहिष्कार कर दिया। शादी में देशी अंदाज में दूल्हा बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन को लेने के लिए पहुंचा। पेड़ों के पत्तों से सजे मंडप में दोनों ने सात फेरे लिए और जिन्दगी की नई शुरूआत की। दूल्हा-दुल्हन ने एक-एक पेड़ लगाया और साथ ही सभी बरातियों को तोहफे के रूप में एक-एक पेड़ दिया।

गांव की प्रधान सुमनलता पटेल और उनके शिक्षक पति यशवंत पटेल ऐसी 11 शादियां करवा चुके हैं। उन्होंने यह प्रक्रिया 2012 में शुरू की थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह की शादी की प्रेरणा उन्हें एक शादी समारोह से मिली थी। जिसमे पर्यावरण और ध्वनि प्रदूषण को लेकर पूरा ख्याल रखा गया था।

Home / Banda / यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, प्रदेश भर में हो रही वाह-वाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.