scriptयूपी के पूर्व बिजली मंत्री विवेक सिंह का निधन, शनिवार को होगा अन्तिम संस्कार | UP Former Energy minister Vivek Singh passes away and antim sanskar | Patrika News

यूपी के पूर्व बिजली मंत्री विवेक सिंह का निधन, शनिवार को होगा अन्तिम संस्कार

locationबांदाPublished: May 01, 2020 12:57:12 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर विवेक सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

यूपी के पूर्व बिजली मंत्री विवेक सिंह का निधन, शनिवार को होगा अन्तिम संस्कार

यूपी के पूर्व बिजली मंत्री विवेक सिंह का निधन, शनिवार को होगा अन्तिम संस्कार

बांदा. उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर विवेक सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनका काफी समय से दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में इलाज चल रहा था। वह माइस्थीनिया जैसी गम्भीर बीमारी से पीडि़त थे। उनके निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वह सदर विधानसभा से लगातार तीन बार चुनाव जीते। उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यों की चर्चा आज भी जिले की जनता की जुबां पर है।

शहर के सिविल लाइन निवासी कुंवर विवेक सिंह ने शुक्रवार को सुबह मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन से कांग्रेसियों व उनके समर्थकों सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वजनों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर देर शाम शहर आ जाएगा। जहां शनिवर को सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 63 वर्षीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेक सिंह बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक रहे। कांग्रेस का सदर विधान सभा क्षेत्र में आठ बार कब्जा रहा। इसमें से तीन बार कुंवर विवेक सिंह ने जीत हासिल की।

बता दें कि वर्ष 1996 में बसपा व कांग्रेस गठबंधन से जीते थे। 2007 में कांग्रेस से जीते और भाजपा के संतोष गुप्ता को हराया था। कांग्रेस से ही 2012 में जीते और सपा से अमिता वाजपेयी और प्रभाकर अवस्थी को शिकस्त दी। वह एक बार तिंदवारी विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। 1991 में कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद फिर कांग्रेस में आ गए थे। भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह इस समय नोएडा में रह रहे थे। गुरुवार शाम तबीयत बिगडऩे पर उन्हेंं दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह उनका निधन हो गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस व जिले की अपूर्णीय क्षति हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो