मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनते ही इनकी समर्थक मायूस हो गए। उधर जेल अफसरों के भी हाथ पांव फूल गए। तत्काल जेल के चिकित्सा अधिकारियों ने उनको प्राथमिक उपचार दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों को फौरन बुला लिया गया। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी को अचानक तेज दर्द हुआ। इसकी सूचना डॉक्टरों को दी गई। डॉक्टरों ने पड़ताल के बाद पुष्टि की कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। फौरन दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
उधर मुख्तार अंसारी के ग्रह जनपद गाजीपुर में जब ये खबर फैली तब उनकी समर्थक काफी मायूस हो गए। मुख्यतार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी अौर उनके परिवारीजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए है। उधर लखनऊ में एलर्ट जारी कर दिया गया है।
कौन है मुख्तार अंसारी -माफिया और गैंगेस्टर से राजनीतिज्ञ बने मुख्तार अंसारी गाजीपुर के निवासी हैं। वह मऊ सीट से कई बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।
– मुख्तार ने दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव जीते, उसके बाद वह निर्दलीय विधायक भी बन चुके हैं।
-मुख्तार 2007 में बसपा में शामिल हुए और 2009 का लोकसभा चुनाव वाराणसी सीट से लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
-आपराधिक गतिविधियों के कारण बसपा प्रमुख
मायावती ने मुख्तार को 2010 में पार्टी से निकाल दिया।
-बसपा से निकाले जाने के बाद मुख्तार ने अपने भाई अफजाल अंसारी के साथ मिल कौमी एकता दल नाम से नई पार्टी का गठन किया।