scriptनाबालिक किशोरी ने गैंग रेप का किया प्रयास, पुलिस ने रात में ही धर दबोचा | up police arrested 2 young boys in rape case | Patrika News

नाबालिक किशोरी ने गैंग रेप का किया प्रयास, पुलिस ने रात में ही धर दबोचा

locationबांदाPublished: Aug 22, 2018 02:59:53 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी व बलात्कार के मामले में पुलिस ने रात में दो युवकों के धर दबोचा।

up police arrested 2 young boys in rape case

नाबालिक किशोरी ने गैंग रेप का किया प्रयास, पुलिस ने रात में ही धर दबोचा

बांदा. जनपद में नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी व बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात शहर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी में एक नाबलिक किशोरी के साथ दो किशोरों द्वारा जबरन बलात्कार का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रात में ही धर दबोचा व जांच-पड़ताल कर मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला

मामला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाईन इलाके का है जहां बीती रात लगभग 11 बजे कालोनी में बारह साल की बच्ची को दो किशोर मुंह दबाकर छत पर ले गए और उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने लगे। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंच गया। भाई को देखकर दोनों किशोरों ने अपने कपड़े पहन लिये व भाई को मारापीटा और गालियां देते हुए भाग गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित किशोरी ने बताया की रात को वो अपने कमरे के बाहर खड़ी थी, तभी पीछे से कालोनी के ही दो लड़के आए और उसका मुंह दबाकर छत पर ले गए व दोनों लड़को ने अपने कपड़े उतारे और मेरे भी उतारने का प्रयास करने लगे, तभी मेरी चीख सुनकर उसका भाई व अन्य लोग आ गए, जिस पर दोनों लड़को ने भाई को मारापीटा और धमकी देकर भाग गए। वहीं पीड़िता के भाई का कहना है की वो रात को ब्लाक की छत पर खड़ा था तभी उसे एक लड़की की चीख सुनाई दी, जब वह वहां पंहुचा तो उसकी बहन के साथ दो लड़के अपने कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे।

पास्को एक्ट व छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज

वहीं किशोरी के पिता का कहना है कि ये दोनों लड़के इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना उसकी लड़की के साथ कर चुके हैं, जिसकी शिकायत इनके घरवालों को दी गई थी पर इनके घरवालों की लापरवाही के चलते आज रात फिर इन लड़कों ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया ह। बताया कि पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों लड़को के विरुद्ध पास्को एक्ट व छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बारे में सीओ सिटी का कहना है कि पुलिस ने रात को ही दोनों लड़को को गिरफ्तार कर लिया है व घटना की तहरीर के आधार पर मुक़दमा लिख लिया गया है, घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो