scriptइस अपराध में जेल में बंद हैं मुख्तार अंसारी, कम नहीं हुआ सियासी रसूख | why UP mla mukhtar ansari is in jail puri jankari hindi mai | Patrika News

इस अपराध में जेल में बंद हैं मुख्तार अंसारी, कम नहीं हुआ सियासी रसूख

locationबांदाPublished: Jan 09, 2018 03:19:59 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

इस अपराध में जेल में बंद हैं मुख्तार अंसारी, कम नहीं हुआ सियासी रसूख

mukhtar ansari

mukhtar ansari

बांदा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहबुली विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। उनसे मिलने बांदा के जिला जेल में पहुंची उनकी पत्नी को इतना सदमा लगा कि उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया। इस बात की पुष्टि प्रदेश के ग्रह सचिव ने की है। उन्होंने बताया कि बांदा के डीएम अौर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी गई थी जिसमें जिला चिकित्सा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनको अौर उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा है। आइए जानते हैं मुख्तार अंसारी को बांदा के जिला जेल में किस अपराध के लिए सजा काटने के लिए भेजा गया है।
इसलिए बांदा जिला जेल में बंद है मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के जुर्म में मुख्तार अंसारी अभी जेल में हैं। कृष्णानंद राय पर 29 नवंबर 2005 को एके 47 रायफल से गोलियां चलाईं गई थीं । उनके शरीर से 67 गोलियां पाई गईं थीं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या में कुल छह लोग मारे गए थे। कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद सीट से विधायक थे। कृष्णानंद राय की हत्या के मुख्य गवाह शशिकांत राय की 2006 में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी।
अन्य मामलों के अलावा कृष्णानंद राय की हत्या मामले में मुख्तार मुख्य आरोपी हैं। बसपा प्रमुख मायावती को मुख्तार और उनके भाई अफजाल ने ये कहा था कि उन्हें हत्या के मामले में फंसाया गया है।
इसी के बाद दोनों बसपा में शामिल किए गए थे। कपिल देव सिंह की 2009 अप्रैल में हुई हत्या के आरोप में मुख्तार और दो अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। बसपा से निकाले जाने और अन्य किसी पार्टी में जगह नहीं मिलने के बाद मुख्तार और उनके भाई अफजाल,सिगबतुल्ला ने अपनी पार्टी कौमी एकता दल बनाया। कौमी एकता दल के दो विधायक हैं।मुख्तार के अलावा उनके भाई सिगबतुल्ला मोहम्मदाबाद सीट से विधायक हैं। मुख्तार अभी जेल में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो