script

आरोप : पुलिस ने फोन पर अभद्रता करने के आरोपी से जबरन कराई सुलह, महिला ने आग लगाकर दे दी जान

locationबांदाPublished: Jan 21, 2021 07:28:29 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

बांदा जिला अस्पताल में दम तोड़ने से पहले महिला ने बताया कि फोन पर युवक द्वारा मुझे परेशान किया जाता था। पुलिस ने जबरन आरोपी से सुलह करा दी, जिसके बाद मैंने आग लगाई है

banda.jpg

मामला महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र का है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बांदा. जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र में मजनूं से परेशान एक विवाहिता ने आग लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि युवक रात-दिन महिला से फोन पर अभद्र व्यवहार करता था। तंग आकर महिला ने पुलिस से गुहार लगाई थी। पुलिस आरोपित को पकड़कर तो लाई, लेकिन महिला से जबरदस्ती सुलहनामा करा दिया। इससे परेशान महिला ने मौत को गले लगा लिया। घायल अवस्था में परिजनों ने महिला को जिला महोबा से बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के उसकी मौत हो गई।
मामला महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र का है, जहां की 35 वर्षीय महिला को एक युवक फोन अश्लील शब्दों का प्रयोग कर परेशान करता था। उसने कई बार युवक को मना किया, लेकिन वह नहीं माना तो महिला ने पुलिस की मदद ली। शिकायत के बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले लाई जहां महिला को बुलाकर सुलह का दबाव बनाया। महिला ने कहा कि जबरदस्ती सुलह कराई तो वह आत्महत्या कर लेगा। बावजूद पुलिस ने सुलह करा दी। इसके बाद महिला ने घर जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
महिला का अंतिम बयान
परिजनों ने आनन-फानन महिला को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दम तोड़ने से पहले महिला ने बताया कि फ़ोन पर युवक द्वारा मुझे परेशान किया जाता था जिसके बाद पुलिस ने मुझे बुलाकर जबरन सुलह करा दिया था, जिससे मैंने आग लगाई है। बयान के कुछ समय बाद महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
By- शहजाद अहमद

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ytgjv

ट्रेंडिंग वीडियो