बांदा

56 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करती थी नशीला पदार्थ

Women Involved in Smuggling arrested by UP Police in Banda- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस ने 56 लाख की स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला लंबे समय से स्कूलों और कॉलेज के बच्चों को नशीले पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रही थी।

बांदाAug 14, 2021 / 05:17 pm

Karishma Lalwani

Women Involved in Smuggling arrested by UP Police in Banda

बांदा. Women Involved in Smuggling arrested by UP Police in Banda. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस ने 56 लाख की स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला लंबे समय से स्कूलों और कॉलेज के बच्चों को नशीले पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रही थी। मिली सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को पपरेंदा तिराहे के पास महिला को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बहुत बड़ी मानी जा रही है क्योंकि इसमें कॉलेज और स्कूलों के बच्चों का मामला शामिल है। महिला ने इस काम में और भी महिलाओं को शामिल किया था।
मेन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बांदा जनपद में लगातार शिकायतें मिल रही थी। जानकारी हुई थी कि बांदा में स्मैक का काफी कारोबार फैला हुआ है। यह बिजनेस स्कूलों से लेकर कॉलेज तक अपने पैर पसार चुका था। इस वजह से नई जनरेशन के छात्र-छात्राएं भी इसमें काफी बर्बाद हो रहे हैं। हालांकि बांदा पुलिस को महिला को पकड़ कर बड़ी सफलता मिली है। लेकिन इस गिरोह का मेन बॉस अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
ये भी पढ़ें: पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, खून के रिश्ते में निकाह नहीं, नए कानून में कई पाबंदियां

ये भी पढ़ें: अभी नहीं खत्म होगा डॉक्टर कफील खान मामला, विभागीय कार्यवाही रहेगी जारी

Home / Banda / 56 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करती थी नशीला पदार्थ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.