scriptकर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 10,959 नए मरीज | 10,959 new corona patients in Karnataka on Wednesday | Patrika News

कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 10,959 नए मरीज

locationबैंगलोरPublished: Jun 09, 2021 08:18:43 pm

20,246 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बेंगलूरु में 2395 नए संक्रमित

vaccination_08.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के नए मामले बुधवार को 10,959 रहे। वहीं 20246 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 215525 हो गए।

वहीं बुधवार को संक्रमण से 192 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 6.68 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलूरु शहरी जिले में 2395 नए मरीज मिले हैं। यहां 50 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 6185 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 96, बल्लारी जिले में 211, बेलगावी जिले में 341, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 385, बीदर जिले में 9, चामराजनगर जिले में 254, चिकबल्लापुर जिले में 268, चिकमगलूरु जिले में 339, चित्रदुर्ग जिले में 200, दक्षिण कन्नड़ जिले में 594, दावणगेरे जिले में 227, धारवाड़ जिले में 275, गदग जिले में 95, हासन जिले में 745, हावेरी जिले में 97, कलबुर्गी जिले में 48, कोडुगू जिले में 216, कोलार जिले में 239, कोप्पल जिले में 157, मंड्या जिले में 397 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 1163 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 1163, रायचूर जिले में 20, रामनगर जिले में 50, शिवमोग्गा जिले में 562, तुमकूरु जिले में 662, उडुपी जिले में 413, उत्तर कन्नड़ जिले में 312, विजयपुर जिले में 158 और यादगीर जिले में 31 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो