scriptगर्भवती सहित 135 पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी | 135 covid-19 positive patient including one pregnant under treatment | Patrika News

गर्भवती सहित 135 पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी

locationबैंगलोरPublished: Apr 05, 2020 07:28:57 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार 135 पुष्ट मरीजों में से 132 मरीज विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसमें एक गर्भवती महिला भी है। जबकि शेष तीन मरीज में से एक मरीज (पी-43) ऑक्सिजन पर है। दो मरीज (पी-101 और पी-102) वेंटिलेटर पर हैं।

गर्भवती सहित 135 पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी

गर्भवती सहित 135 पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी

– संदिग्ध लक्षण वाले 406 विभिन्न अस्पतालों में

बेंगलूरु.

कोविड-19 (Covid – 19) के कुल 406 संदिग्ध मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निगरानी में है। जबकि रविवार को सात पॉजिटिव मामले सामने आने से प्रदेश में कुल पुष्ट मरीजों की संख्या 151 पहुंच गई है। हालांकि 135 सक्रिय मरीज ही हैं। क्योंकि 12 मरीज (पी-1, पी-2, पी-3, पी-4, पी-5, पी-7, पी-8, पी-9, पी-10, पी-11, पी-12 और पी-14) ठीक हो चुके हैं। चार मरीजों (पी-6, पी-53, पी-60 और पी-125 ) की मृत्यु हो चुकी है। बेेंगलूरु (शहरी) में सबसे ज्यादा 57, मैसूरु में 28, दक्षिण कन्नड़ में 12 और बीदर में 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार 135 पुष्ट मरीजों में से 132 मरीज विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसमें एक गर्भवती महिला भी है। जबकि शेष तीन मरीज में से एक मरीज (पी-43) ऑक्सिजन पर है। दो मरीज (पी-101 और पी-102) वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि मुख्यमंत्री बी. एस. येडियूरप्पा ने शनिवार के अपने बयान में कहा था कि प्रदेश में कोविड-19 का कोई मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है।

30509 लोग गृह निगरानी में
प्रदेश में कुल 30509 लोग गृह निगरानी में हैं। इनमें से 516 विदेशी यात्री गृह निगरानी में हैं। जबकि 23,359 विदेशी यात्री रिपोर्टिंग पीरियड (28 में 14 दिन पूरा कर चुके हैं) में हैं। पॉजिटिव मरीजों के 1469 प्राइमरी (Primary Contact) और 5165 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट (Secondary Contact) भी निगरानी में हैं। रविवार तक जांच के लिए भेजे गए 5543 नमूनों में से 5037 में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो