scriptकोविड-19 के 148 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी, 181 पहुंची संख्या | 148 active covid-19 patients are under treatment | Patrika News

कोविड-19 के 148 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी, 181 पहुंची संख्या

locationबैंगलोरPublished: Apr 08, 2020 03:51:46 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक छह नए मरीजों की पुष्टि हुई।

कोविड-19 के 148 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी, 181 पहुंची संख्या

कोविड-19 के 148 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी, 181 पहुंची संख्या

-पांच हुई मृतकों की संख्या

बेंगलूरु.

कर्नाटक में कोविड-19 (Covid – 19) मरीजों की संख्या 175 से बढ़कर बुधवार को 181 पहुंच गई। मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक छह नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से किसी के भी विदेश यात्रा (Foreign Travel) का इतिहास नहीं है। छह मरीजों में तीन महिला और तीन पुरुष हैं। इनमें से तीन की उम्र 30 वर्ष से कम हैं।

जबकि इन छह नए मरीजों में से कलबुर्गी (Kalburgi) के 65 वर्षीय पुरुष की कोविड-19 से मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या पांच हो गई है। 181 मरीजों में से 28 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। यानी अब प्रदेश में कोविड-19 के कुल 148 सक्रिय मरीज हैं। जिनका उपचार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में जारी है।

लोगों की मदद के लिए आरोग्य सहाय वाणी संख्या 104 सहित प्रदेश में चार सरकारी हेल्पलाइन सक्रिय हैं। हेल्पलाइन संख्या 080-46848600, 080-66692000 व 9745697456 भी संपर्क किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो