तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा
श्रुतमुनि व साध्वी सुशीला का दीक्षा दिवस भी मनाया
बेंगलूरु. ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस कर्नाटक प्रांतीय शाखा के तत्वावधान एवं श्रमण संघीय उपप्रवर्तक श्रुतमुनि के सान्निध्य में अक्षय तृतीया पारणा, श्रमणसंघ स्थापना दिवस, मरुधर केसरी मिश्रीमल का दीक्षा दिवस गणेशबाग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रुतमुनि व साध्वी सुशीलाकंवर का दीक्षा दिवस भी मनाया गया।
साध्वी चैतन्याश्री ने गीतिका के माध्यम से अक्षय तृतीया का महत्व बताया। साध्वी रुचिका ने भगवान आदिनाथ के पूर्व भव में कर्मबन्धन के कारण 13 महीने के तपश्चर्या के कारण अक्षय तृतीया पारणा की महिमा का वर्णन किया। साध्वी मणिप्रभा ने सुशीला कंवर, सुप्रभा, अक्षरमुनि ने अक्षय तृतीया व श्रमणसंघ स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा दीक्षा दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। जैन कान्फ्रेंस कर्नाटक के अध्यक्ष पुखराज मेहता ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने समारोह में सान्निध्य प्रदान करने के लिए सभी चारित्र आत्माओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। पारणा समिति चेयरमैन जंबुदुग्गड़, संयोजक अशोक धोका ने भी विचार व्यक्त किए। सभी 43 तपस्वियों का कॉन्फ्रेंस की तरफ से अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व चिकबाजार के स्वास्तिक समृद्धि अपार्टमेंट से गणेशबाग तक सभी तपस्वियों का वरघोड़ा निकाला गया। संचालन कान्फ्रेंस के महामंत्री सुरेन्द्र आंचलिया ने किया। आभार कान्फ्रेंस के कोषाध्यक्ष गौतम मेहता ने जताया।