scriptयूके से बेंगलूरु लौटा दो और यात्री पॉजिटिव, 50 हुई संख्या | 2 more UK returnee test positive for covid in Bengaluru | Patrika News

यूके से बेंगलूरु लौटा दो और यात्री पॉजिटिव, 50 हुई संख्या

locationबैंगलोरPublished: Jan 19, 2021 10:47:46 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

435 नए मरीजों में से 193 यानी 44.36 फीसदी मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,95,152 मरीजों में से 3,85,512 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

यूके से बेंगलूरु लौटा दो और यात्री पॉजिटिव, 50 हुई संख्या

Bengaluru Airport

बेंगलूरु. यूनाइटेड किंगडम (यूके) से बेंगलूरु लौटा दो और यात्री कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही ऐसे मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है। इन मरीजों के 26 प्राइमरी कॉन्टैक्ट कोविड पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कुल 14 यात्री कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित हुए हैं।

वहीं कर्नाटक में सोमवार को कोविड के 435 नए मामले सामने आए। कुल 9,32,432 संक्रमितों में से 9,12,205 स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 973 मरीजों को सोमवार को छुट्टी मिली।

अब करीब आठ हजार एक्टिव मरीज
प्रदेश में अब कोविड के 8,033 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 177 मरीज आइसीयू में उपचाराधीन हैं। कोविड से कुल 12,175 मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें से नौ मौतों की पुष्टि सोमवार को हुई। छह मृतक बेंगलूरु शहर से हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 2,823 रैपिड एंटीजन और 66,442 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 69,265 नए सैंपल जांचे।

बेंगलूरु में 44 फीसदी नए मरीज
435 नए मरीजों में से 193 यानी 44.36 फीसदी मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,95,152 मरीजों में से 3,85,512 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। बेंगलूरु में कोविड से कुल 4,366 मरीजों की मौत हुई है। 5,273 मरीज उपचाराधीन हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो