scriptराज्य के 2442 मजदूरों को महाराष्ट्र से वापस लाया गया | 2442 workers of the state were brought back from Maharashtra | Patrika News

राज्य के 2442 मजदूरों को महाराष्ट्र से वापस लाया गया

locationबैंगलोरPublished: Mar 30, 2020 02:57:11 pm

कर्नाटक में 2442 मजदूरों को महाराष्ट्र से कर्नाटक वापस लाया गया है। सभी मजदूर महाराष्ट्र में काम करते थे। इन मजदूरों को लाने के लिए राज्य सरकार ने कुल 62 बसों की व्यवस्था की।

राज्य के 2442 मजदूरों को महाराष्ट्र से वापस लाया गया

राज्य के 2442 मजदूरों को महाराष्ट्र से वापस लाया गया

बेंगलूरु. कर्नाटक में 2442 मजदूरों को महाराष्ट्र से कर्नाटक वापस लाया गया है। सभी मजदूर महाराष्ट्र में काम करते थे। इन मजदूरों को लाने के लिए राज्य सरकार ने कुल 62 बसों की व्यवस्था की।
बताया जाता है कि बेलगावी में मजदूर जैसे ही कर्नाटक पहुंचे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन की वजह से मजदूरों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। रविवार को विजयपुरा जिला प्रशासन ने बेंगलूरु में मजदूरी कर रहे राजस्थानी मूल के कुल २,४३७ मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कर उन्हेंं उनके गांव लौटने की सुविधा उपलब्ध कराई।
पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने पत्रिका को बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन होने से कर्नाटक के कई शहरों में कार्यरत विभिन्न राज्यों के मजदूर परेशान थे। भोजन और रोजगार नहीं मिलने के कारण परेशान लोग ट्रकों और माल वाहक वाहनों के जरिए अपने गांवों को लौटने लगे। लेकिन कर्नाटक की सीमा पर स्थापित चेेक पोस्ट पर वाहनों को रोक कर आगे नहीं जाने नहीं दिया गया। इन वाहनों में हजारों मजदूर सवार थे।
इनकी हालत देख जिला प्रशासन ने सभी मजदूरों को कर्नाटक पश्चिम-पूर्व सडक़ परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गांंव तक पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि २,४३७ मजदूर राजस्थान के मूल निवासी हैं। भेजने से पहले इन सभी राजस्थानी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो