scriptभाजपा सरकार से ढाई गुणा ज्यादा खर्च | 256 persent more than BJP Government | Patrika News

भाजपा सरकार से ढाई गुणा ज्यादा खर्च

locationबैंगलोरPublished: Feb 17, 2018 01:54:49 am

Submitted by:

Rajendra Vyas

बजट में कृषि को मिले 5,849 करोड़ रुपए

siddu budget

Chief Minister of Karnataka Siddaramaiah arriving with the budget briefcase to present the budget for the Year 2018 at Vidhan Soudha, in Bengaluru on Friday 16th February 2018

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि वर्ष 2008 से 2013 तक कृषि का अलग बजट पेश किए जाने के बावजूद इस 5 वर्ष के कार्यकाल में कृषि पर केवल 7,637 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके विपरीत वर्ष 2013 से 2018 तक गत पांच वर्ष में 19,561 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। इसका अर्थ यह है की उनकी सरकार ने भाजपा सरकार की तुलना में कृषि के लिए 256 फीसदी अधिक राशि खर्च की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत पांच वर्ष में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद तथा बीज वितरण किया गया है। कृषि भाग्य योजना के अंतर्गत बारिश पर निर्भर किसानों की भूमि में जलसंग्रहण के लिए 1 लाख 90 हजार कृषि होंडा (जलकुंड) का निर्माण किया गया है।
इस योजना का लाभ 1 लाख 92 हजार किसानों को मिला है। कृषि होंडा तथा पॉली हाउस योजना के लिए 1,898 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सॉइल हेल्थ मिशन के अंतर्गत 8 6 लाख 59 हजार साईल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया है।
वर्ष 2018-19 की नई योजनाएं
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के बजट में ‘रैयत बेलेकुÓ नई योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर निर्भर किसानों को 5 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधी किसानों के खातों में जमा होगी। कर्नाटक रैयत सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए राज्य के हिस्से की 845 करोड़ रुपए आवंटन किया गया है। जैविक कृषि क्षेत्र को 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर तक विस्तारित करने का लक्ष्य तय किया गया है। किसान तथा कृषि मजदूर की सर्प दंश से मौत होने पर दिए जाने वाली मुआवजे की राशि दो गुणा कर 2 लाख की गई है।
आगजनी के कारण फसलों के नुकसान के लिए मुआवजा राशि 20 हजार तक बढ़ाई। चामराज नगर में नया कृषि कॉलेज स्थापित किया जाएगा। विजयापुर जिले के मुद्देबिहाल में नए कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना। शहर के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र (जीकेवीके) में नंजुडस्वामी अध्ययन केंद्र के लिए 1 करोड़ रुपए का आवंटन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो