script27 महिलाएं जा रही हैं बरदासर फतह करने | 27 women are going to die hard | Patrika News

27 महिलाएं जा रही हैं बरदासर फतह करने

locationबैंगलोरPublished: Apr 17, 2018 06:48:45 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

महिला पर्वतारोहियों को जिलाधिकारी ने दिया ध्वज

trekker
मैसूरु. कर्नाटक की 27 महिला पर्वतारोहियों का दल माउंट बरदासर जा रहा है। पर्वतारोहियों के दल को जिलाधिकारी केबी शिवकुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व राजस्थान के पाली जिले की रिया सोलंकी कर रही हैं। यह दल रुपिन में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमाचल और उत्तराखंड सीमा पर सुपिन घाटी से पर्वतारोहण की शुरुआत करेगा।
——–
किशोर मंडल संगठन यात्रा कार्यक्रम संपन्न
बेंगलूरु. राजाजीनगर तेरापंथ सभा भवन में किशोर मंडल संगठन यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। किशोरों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र व विजय गीत संगान से शुरू हुए कार्यक्रम में राजेश देरासरिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तेयुप मंत्री मनोज मेहता ने स्वागत किया। मंडल प्रभारी विशाल पितलिया ने चेन्नई में होने वाले अधिवेशन की जानकारी दी। किशोर मंडल दक्षिण वदम के साथी रौनक नाहर ने स्वच्छ भारत अभियान व अरविंद पोखरना ने महावीर चित्रकला प्रतियोगिता की जानकारी दी। संचालन अजिंक्य चौधरी ने किया।
———-

भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
मैसूरु. विष्णु समाज की ओर से सोमवार को इस्कान मंदिर में संकीर्तन कार्यक्रम हुआ। संत हरिनाम दास व माहापूरण के सान्निध्य में कीर्तन हुआ। राजपुरोहित समाज के सचिव मंगलसिंह, रतनचंद पुरोहित, नथाराम पुरोहित, माली समाज के वशनाराम, जेठूसिंह राठौड़, ब्राह्मण समाज के राहुल शर्मा, सीरवी समाज के जयराम, सोनी समाज के राजकुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
———-

गो सेवकों का बहुमान
मैसूरु. पिंजरापोल सोसायटी परिसर में गो सेवकों का बहुमान किया गया। जयनगर बेंगलूरु के धर्मीचंद, कांतिलाल ओस्तवाल के नेतृत्व में सौ से अधिक लोगों ने गायों की सेवा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। सोसायटी के अध्यक्ष उम्मेद राज सिंघवी, उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया, सचिव महावीर चन्द सांखला, सह सचिव माणकचंद, कोषाध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा व न्यासर भीकमचंद बाफणा, रमेश जैन, सोहनलाल बाघमार व सुरेन्द्र चौहान ने दानदाताओं का सम्मान किया। संघ के सदस्य सिद्धपुरा स्थित महावीर जिनालय पहुंचे तथा भगवान महावीर की आरती की। महावीर नेत्र दर्शन अस्पताल को ३१ लोगों के आंखों के ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो