scriptकर्नाटक में 280 लोगों ने कोरोना को हराया , मिले 378 मरीज | 280 people beat Corona in Karnataka, 378 patients found | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में 280 लोगों ने कोरोना को हराया , मिले 378 मरीज

Karnataka Coronavirus Cases Updates
उडुपी और यादगिरी जिले में मिले सौ-सौ से अधिक मरीज

बैंगलोरJun 06, 2020 / 06:32 pm

Santosh kumar Pandey

chandra.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना की रफ्तार शनिवार को भी भयावह रही। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कुल 378 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि शनिवार को कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या भी 280 रही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उडुपी जिले में शनिवार को 121 व यादगिरी जिले में 103 मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उडुपी जिले में महाराष्ट्र से लौट रहे लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। बता दें कि उडुपी जिले में शुक्रवार को 204, गुरुवार को 92, बुधवार को 62 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
शनिवार को यादगिरी जिले में 103 मरीज पाए गए हैं। इनमें छह वर्ष, सात वर्ष, आठ वर्ष की बालिकाएं भी शामिल हैं वहीं आठ, नौ व दस वर्ष के बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं।
हीं बेंगलूरु शहरी जिले में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

कलबुर्गी में शनिवार को 69 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं बेंगलूरु शहरी जिले में 18, बेलगावी में पांच, बीदर में एक, हासन में तीन, विजयपुर में छह, दावणगेरे में छह, चिकबल्लापुर दो, दक्षिण कन्नड़ जिले में 24, उत्तर कन्नड़ में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। धारवाड़ में तीन, गदग में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य में शनिवार बीदर जिले में एक 55 वर्षीय पुरुष व विजयपुर जिले में 82 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

यादगिरी जिले में 41 लोगों ने जीती कोरोना जंग
राज्य में कोरोना को परास्त करनेवाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को यादगिरी जिले में 41, कलबुर्गी में 38, बीदर में 33 लोगों सहित कुल 280 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
मंड्या जिले में 24, उडुपी में 21, चिकबल्लापुर में 19, हासन में 16 लोग करोना को शिकस्त देकर घर लौटे।
राज्य में कुल 3088 एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 5213 हो गई है। इनमें से 1968 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 59 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3184 हो गई है।
शनिवार को संक्रमित मिले लोगों में आठ विदेश और 333 अन्य राज्यों से लौटे हुए लोग हैं।

Home / Bangalore / कर्नाटक में 280 लोगों ने कोरोना को हराया , मिले 378 मरीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो