scriptकर्नाटक : केंद्रीय दल ने किया कोविड की स्थिति का आकलन | 3 member central team visited karnataka to review covid situation | Patrika News

कर्नाटक : केंद्रीय दल ने किया कोविड की स्थिति का आकलन

locationबैंगलोरPublished: Mar 03, 2021 10:57:38 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

महाराष्ट्र और केरल सीमा पर स्थित जिलों में निगरानी और स्क्रीनिंग बढ़ाने का सुझाव

कर्नाटक : केंद्रीय दल ने किया कोविड की स्थिति का आकलन

कर्नाटक : केंद्रीय दल ने किया कोविड की स्थिति का आकलन

बेंगलूरु. तीन सदस्यीय केंद्रीय दल (Central Team Visited Karnataka) ने मंगलवार को कर्नाटक का दौरा कर कोविड की स्थिति का आकलन किया। दल ने केंपेगौड़ा हवाई अड्डा (kepmegowda International Airport) का भी दौरा किया और निगरानी एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया का जायजा लिया।

राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS – निम्हांस) स्थित कोविड जांच लैब की समीक्षा भी की। दल ने कोविड नियंत्रण और टीकाकरण अभियान के लिए राज्य के प्रयासों को सराहा। महाराष्ट्र और केरल (Kerala and Maharashtra) सीमा पर स्थित जिलों में निगरानी और स्क्रीनिंग बढ़ाने का सुझाव दिया।

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 उम्र वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 10,046 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,166 और 45 से 59 उम्र वर्ग के 1,147 लोग शामिल हैं। 907 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली, 1,723 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी और 1,103 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली। इससे राज्य में मंगलवार तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 8,35,379 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 199 सत्रों में टीका लेने वाले 2,260 लोग 60 से अधिक उम्र के और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45-60 साल की उम्र के 624 लोग थे।

पहले दो दिन में 60 से अधिक उम्र के 7,426 और 45-60 साल की उम्र के 1,771 लोगों का टीकाकरण हुआ है। दोनों ही दिन टीके के दुष्प्रभाव का एक भी गंभीर मामला सामने नहीं आया है।

437 नए मरीज, 309 डिस्चार्ज, सात मौतें
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोविड के 437 नए मरीज मिले जबकि 309 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्य में अब तक मिले कुल 9,52,037 मरीजों में से 9,33,730 मरीज उबर चुके हैं। 5943 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड से कुल 12,343 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सात मौतों की पुष्टि मंगलवार को हुई। राज्य में अब तक पॉजिटिविटी दर 0.68 फीसदी और केस फेटालिटी दर 1.60 फीसदी है। मृत्यु दर बढ़कर 1.29 फीसदी पहुंच गई है।

282 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से

437 नए मरीजों में से 282 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। 406129 मरीजों में से 397430 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 4211 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 4487 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 5,349 रैपिड एंटीजन और 58,898 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 64,247 सैंपल जांचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो