बैंगलोर

यूके स्ट्रेन का संपर्क संक्रमण भी, 3 नए मामलों की पुष्टि

– संक्रमितों में एक चिकित्सक भी, 10 हुई संख्या

बैंगलोरJan 02, 2021 / 08:28 am

Nikhil Kumar

992 new corona positives found in Rajasthan today

बेंगलूरु. यूनाइटेड किंगडम (यूके) से कर्नाटक लौटे तीन और यात्री यूके (including a doctor three more found infected with new strain of corona virus) में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के इस पुष्टि के बाद नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि तीनों मरीजों में से दो मरीज ही यूके की यात्रा से लौटे हैं। इन दो मरीजों में एक चिकित्सक है। तीसरी मरीज संक्रमित चिकित्सक की मां है जो यूके से लौटे यात्रियों में शामिल नहीं हैं। चिकित्सक के सीधे संपर्क में आने के कारण वह भी संक्रमित हो गईं। प्रदेश में नए स्ट्रेन से किसी प्राइमरी कॉन्टैक्ट के संक्रमित होने का यह पहला मामला है। तीनों मरीजों को शहर के विक्टोरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बेंगलूरु के एक ही परिवार के दो, शिवमोग्गा जिले के एक ही परिवार के चार सहित एक अन्य व्यक्ति नए स्ट्रेन की चपेट में आ चुका है। सभी सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

यूके से लौटे 75 यात्री अब भी लापता

सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि यूनाइटेड किंगडम से कर्नाटक पहुंचे 75 यात्री अभी भी लापता हैं। इनमें पांच यात्री विदेशी नागरिक हैं। स्थानीय पता और मोबइल नंबर नहीं होने के कारण उन्हें खोजने में परेशानी हो रही है। आव्रजन विभाग से इनका विवरण एकत्र किया गया है।

गृह विभाग लापता यात्रियों को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रहा है। अब इसमें ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। 75 में से 70 यात्री बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका क्षेत्र से हैं। मोबाइल फोन बंद होने के कारण इन सभी को भी खोजने में परेशानी हो रही है। कइयों ने रातों-रात घर खाली कर दिया है।

ताजा जानकारी के अनुसार 25 नवंबर के बाद कुल 5,068 यात्री यूके से कर्नाटक पहुंंचे हैं। इनमें से 4,238 यात्री 25 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच कर्नाटक आए हैं जबकि 810 ट्रांजिट यात्री थे। संबंधित जिला प्रशासन को इन यात्रियों की जानकारी भेज दी गई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.