scriptबेंगलूरु में आज शाम से 33 घंटे का कर्फ्यू | 33-hour curfew in Bengaluru from this evening | Patrika News

बेंगलूरु में आज शाम से 33 घंटे का कर्फ्यू

locationबैंगलोरPublished: Jul 04, 2020 05:21:40 pm

सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेगा
केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति

tumkuru_road.jpg
बेंगलूरु. बेंगलूरु में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के मद्देनजर कोरोना वायरस (Coronavirus )का संक्रमण रोकने के लिए कर्नाटक सरकार ने राजधानी बेंगलूरु और आस-पास के क्षेत्रों में 33 घंटे का कर्फ्यू लागू करने करने का फैसला किया है। कर्फ्यू शनिवार शाम 8 बजे से शुरू होकर सोमवार को सुबह 5 बजे तक चलेगा।
बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (BBMP) आयुक्त अनिल कुमार ने कहा की बीबीएमपी की सीमा में लागू होने वाले 33 घंटे की लंबी अवधि के कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके वाहनों को जब्त किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त भाष्कर राव ने कहा कि शनिवार शाम से सोमवार सुबह पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी।

बता दें कि कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना के मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्डों को पीछे छोड़ दिया। शुक्रवार को पिछले चौबीस घंटों में १1694 मरीज मिले। बेंगलूरु में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या शुक्रवार को हजार के करीब पहुंच गई। बेंगलूरु में कोरोना के 994 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में शुक्रवार को 471 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
वहीं राज्य में शुक्रवार को 21 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसे मिलाकर राज्य में कोविड-19 मरीजों के मौत की कुल संख्या 293 हो गई।

बेंगलूरु में कुल एक्टिव मामले 6297
बेंगलूरु में मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या 6297 हो गई है। बेंगलूरु में शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई। बेंगलूरु में 121 सहित राज्य में कुल 201 संक्रमित आईसीयू में भर्ती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो