scriptलिंगराजपुरम में 374 लोगों को लगा कोरोना का टीका | 374 people got corona vaccine in Lingarajapuram | Patrika News

लिंगराजपुरम में 374 लोगों को लगा कोरोना का टीका

locationबैंगलोरPublished: Sep 18, 2021 02:08:35 pm

सीरवी सेवा संघ का आयोजन

sirvi1809.jpg
बेंगलूरु. सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट लिंगराजपुरम (Seeravi Seva Sangh Trust Lingarajapuram) की ओर से लिंगराजपुरम स्थित संघ भवन (बडेर) में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के 374 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गयी। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने वाले शामिल है।
संघ के सहसचिव जुगराज चोयल ने बताया कि सीरवी सेवा संघ की ओर से आयोजित यह दूसरा टीकाकरण शिविर था। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख श्रीकृष्ण दामोदर, कृष्णमूर्ति, प्रकाश, नागराज गौड़ा एवं नागेश का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुल 374 लोगों को कोविड का टीका लगाया।
इस मौके पर सेवा संघ के अध्यक्ष नारायणलाल परिहार, सचिव किशनलाल चोयल, सहसचिव जुगराज चोयल, तुलसाराम राठौड़, चेत-बंदे के संपादक प्रेम किशोर बर्फा, कार्यकारिणी सदस्य शिवलाल गहलोत, थानाराम सोलंकी, रतनलाल गहलोत, धर्मेन्द्र बर्फा, प्रकाश लचेटा, नवयुवक मंडल के दिनेश राठौड़, सुरेश राठौड़, सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो