बैंगलोर

कर्नाटक : 38 श्रीलंकाई नागरिक, छह स्थानीय लोग पुलिस हिरासत में

तमिलनाडु के गुप्तचर विभाग से मिली जानकारी के आधार पर लगातार 78 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एक लॉज और मकान से उन्हें हिरासत में लिया गया

बैंगलोरJun 12, 2021 / 08:47 pm

Nikhil Kumar

मेंगलूरु. पुलिस श्रीलंका के 38 नागरिकों और उन्हें रुकने का स्थान उपलब्ध कराने वाले छह स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस आयुक्त एन.शशि कुमार ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्रीलंका के नागरिक कैनेडा में रोजगार की तलाश के चक्कर में अवैध रूप से तमिलनाडु से मेंगलूरु पहुंचे थे। उनके रुकने और भोजन की व्यवस्था करने वाले छह स्थानीय लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

सभी 38 श्रीलंकाई नागरिकों का कोविड टेस्ट किया गया। अब तमिलनाडु की पुलिस की सहायता से जांच होगी। पुलिस ने इस घटना को मानव तस्करी माना है। विदेशी नागरिकों का अवैध प्रवेश और ठहरना भी अपराध है।

श्रीलंका के नागरिक उत्तरी श्रीलंका से संंबंध रखते हैं और उनकी भाषा सिंहली और तमिल है। उनके खिलाफ पांडेश्वर पुलिस थाने में विभिन्न कानूनों क्े तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के एजेंटों ने उनसे छह से आठ लाख रुपए श्रीलंका मुद्रा लिए। सभी 38 लोगों को एक निजी नाव से 17 मार्च को तमिलनाडु में तूतुकुडी लाया गया था। वहां चुनाव के कारण कड़ी सुरक्षा होने के कारण उन्हें बस में बेंगलूरु भेेजा गया था। फिर बेंगलूरु से मेंगलूरु भेजा गया।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.