scriptकर्नाटक में चौबीस घंटे में 39,510 नए संक्रमित | 39,510 new infected in 24 hours in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक में चौबीस घंटे में 39,510 नए संक्रमित

locationबैंगलोरPublished: May 11, 2021 10:05:57 pm

22,584 मरीजों ने कोरोना को हराया
बेंगलूरु में 15,879 संक्रमित

news.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में मंगलवार को 39,510 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं संक्रमण से 480 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार 22,584 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे।

राज्य में पॉजिटिविटी दर 33.99 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को बेंगलूरु शहरी जिले में 15879 नए मरीज मिले हैं। यहां मंगलवार को 259 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 5378 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 676, बल्लारी जिले में 1558, बेलगावी जिले में 755, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 688, बीदर जिले में 158, चामराजनगर जिले में 411, चिकबल्लापुर जिले में 609, चिकमगलूरु जिले में 537, चित्रदुर्ग जिले में १93, दक्षिण कन्नड़ जिले में 915, दावणगेरे जिले में 212, धारवाड़ जिले में 740, गदग जिले में 456, हासन जिले में 654, हावेरी जिले में 465, कलबुर्गी जिले में 971, कोडुगू जिले में 892, कोलार जिले में 913, कोप्पल जिले में 414, मंड्या जिले में 1359 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 2170 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 2170, रायचूर जिले में 763, रामनगर जिले में 440, शिवमोग्गा जिले में 1108, तुमकूरु जिले में 2496, उडुपी जिले में 1083, उत्तर कन्नड़ जिले में 1084, विजयपुर जिले में 485 और यादगीर जिले में 426 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो