scriptकोरोना : आइसीयू में भर्ती 50 फीसदी मरीज बेंगलूरु से | 50 percent of icu patients in karnataka are from Bengaluru | Patrika News

कोरोना : आइसीयू में भर्ती 50 फीसदी मरीज बेंगलूरु से

locationबैंगलोरPublished: Nov 06, 2020 10:42:30 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 5723 डिस्चार्ज, 3156 नए संक्रमित, 31 मौतें

corona_3.jpg

Coronavirus: Health emergency in Spain, Corona infected crosses 43.5 million worldwide

बेंगलूरु. कर्नाटक में गुरुवार को कोविड के 3,156 नए मामले सामने आए और 5,723 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 8,38,929 पहुंच गई है। कुल 7,94,503 लोगों ने कोविड को मात दी है। 33,095 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में अब तक कोविड से कुल 11,312 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 31 मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई। बेंगलूरु में 464 सहित प्रदेश के कोविड अस्पतालों के आइसीयू में 916 मरीज भर्ती हैं। बीते एक दिन में पॉजिटिविटी दर 2.71 फीसदी और केस फेटालिटी दर 0.98 फीसदी रही।

गत 24 घंटे में 26,435 रैपिड एंटीजन और 89,902 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,16,337 सैंपल जांचे गए हैं।

प्रदेश में गुरुवार तक रिकवरी दर 94.70 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी रही।

3,156 नए मरीजों में से 1,627 मरीज बेंगलूरु शहर में सामने आए हैं। कुल 3,45,134 मरीजों में से 3,24,491 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 16,716 मरीजों का उपचार जारी है। बेंगलूरु शहर में कोविड से 3,926 मरीजों की मौत हुई है। 3,708 मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिली।

बागलकोट जिले में 15, बल्लारी जिले में 46, बेलगावी जिले में 39, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 53, बीदर जिले में 06, चामराजनगर जिले में 26, चिकबल्लापुर जिले में 104, चिकमगलूरु जिले में 50, चित्रदुर्ग जिले में 29, दक्षिण कन्नड़ जिले में 83, दावणगेरे जिले में 54, धारवाड़ जिले में 58, गदग जिले में 11, हासन जिले में 138, हावेरी जिले में 22, कलबुर्गी जिले में 31, कोडुगू जिले में 36, कोलार जिले में 57, कोप्पल जिले में 08, मंड्या जिले में 103, मैसूरु जिले में 169, रायचुर जिले में 10, रामनगर जिले में 31, शिवमोग्गा जिले में 27, तुमकुरु जिले में 181, उडुपी जिले में 47, उत्तर कन्नड़ जिले में 45, विजयपुर जिले में 36 और यादगीर जिले में 14 मरीजों की पुष्टि हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो