scriptकोरोना के 57 फीसदी मरीज महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी | 57 percent corona patients are returnee from Maharashtra | Patrika News

कोरोना के 57 फीसदी मरीज महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी

locationबैंगलोरPublished: Jun 03, 2020 11:31:08 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 850 लोग अन्य मरीजों से संक्रमित

Maharashtra Lock down . 4 : दर्दनाक :  भूख-प्यास से तड़पकर प्रवासी मजदूर की मौत

Maharashtra Lock down . 4 : दर्दनाक : भूख-प्यास से तड़पकर प्रवासी मजदूर की मौत

बेंगलूरु. प्रदेश में अब तक मिले कोरोना के कुल 3796 मरीजों में से 2179 ऐसे मरीज हैं जो महाराष्ट्र से लौटे हैं। 850 मरीज अन्य मरीजों के कारण संक्रमित हुए हैं। 152 मामलों में जांच जारी है। 117 मरीज विदेश से लौटे हैं। 66 मरीजों ने दिल्ली की यात्रा की है। सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) के 62 मामले सामने आए हैं।

61 मरीज गुजरात से और 56 मरीज तमिलनाडु से लौटे हैं। 43 मरीजों ने राजस्थान, 14 मरीजों ने झारखंड व 14 मरीजों ने तेलंगाना की यात्रा की है। 10 मरीज नंजनगुड स्थित फार्मा कंपनी के कर्मचारी हैं। नौ मरीज आंध्र प्रदेश की यात्रा कर लौटे हैं। 11 मरीज स्वास्थ्यकर्मी हैं। छह मरीजों ने केरल की यात्री की थी। छह ऐसे मरीज भी हैं जिनकी पहचान पादरायणपुर वार्ड में रैंडम जांच के दौरान हुई थी।

छह मरीज ने गोआ, तीन मरीज ने पंजाब, 12 मरीज ने बेंगलूरु, दो मरीज ने उत्तर प्रदेश, दो मरीज ने मध्य प्रदेश, दो मरीज ने ओडिसा, एक मरीज ने छत्तिसगढ़ व एक मरीज ने उत्तराखंड की यात्रा की है जबकि एक मरीज एयर इंडिया का कर्मचारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो