scriptकर्नाटक में शनिवार को 5815 नए संक्रमित | 5815 new infected in Karnataka on Saturday | Patrika News

कर्नाटक में शनिवार को 5815 नए संक्रमित

locationबैंगलोरPublished: Jun 19, 2021 10:31:20 pm

11832 मरीजों ने दी कोरोना को मात
बेंगलूरु में 1263 नए संक्रमित

swab_test_04.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में शनिवार को 5815 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं राज्य में 11832 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 130872 हो गए। वहीं संक्रमण से 161 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर शनिवार को 3.38 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलूरु शहरी जिले में 1263 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां 23 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं शहर में 2821 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 11, बल्लारी जिले में 128, बेलगावी जिले में 222, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 161, बीदर जिले में 3, चामराजनगर जिले में 113, चिकबल्लापुर जिले में 105, चिकमगलूरु जिले में 177, चित्रदुर्ग जिले में 113, दक्षिण कन्नड़ जिले में 832, दावणगेरे जिले में 194, धारवाड़ जिले में 83, गदग जिले में 28, हासन जिले में 391, हावेरी जिले में 20, कलबुर्गी जिले में 28, कोडुगू जिले में 135, कोलार जिले में 132, कोप्पल जिले में 62, मंड्या जिले में 208 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 594 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 594, रायचूर जिले में 16, रामनगर जिले में 24, शिवमोग्गा जिले में 223, तुमकूरु जिले में 182, उडुपी जिले में 174, उत्तर कन्नड़ जिले में 144, विजयपुर जिले में 44 और यादगीर जिले में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो