scriptबेलगावी में 62.55 लाख रुपए जब्त | 62.55 lakh seized in Belagavi | Patrika News

बेलगावी में 62.55 लाख रुपए जब्त

locationबैंगलोरPublished: Apr 11, 2021 04:11:29 pm

19.83 लाख रुपए लौटाए

note2017.jpg
बेेंगलूरु. बेलगावी लोकसभा उपचुनाव के लिए बेलगावी जिले में स्थापित किए गए २७ चेकपोस्टों पर जांच अभियान के तहत अभी तक जिला प्रशासन ने 62.55 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक आवश्यक दस्तावेज पेश किए जाने पर इनमें से 19.83 लाख रुपए संबंधित व्यक्ति को वापस लौटाए जा चुके हैं। बाकी 42.71 लाख रुपए कोषागार में जमा हैं।
हत्या के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार

मंड्या. मलवल्ली तहसील के हलगूर ग्रामीण थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दलवाई कोड़ी ग्राम निवासी मधु की एक अप्रेल की रात दोस्तों के साथ जुआ खेलते समय दोस्तों ने पैसा मांगने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी।
पुलिस के जांच में मलवल्ली तहसील के अलग-अलग गांवों के निवासी प्रमोद, मुतराजु, सागर, महादेव, नंदीश, कांतराजु, धनराजु और विश्वास मिलकर मधु की हत्या कर घटनास्थल से फरार हो गए थे।

पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस के सामने हत्या करने बात कबूल की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो