scriptहनी ट्रैप मामला: तीन महिलाओं समेत सात आरोपी गिरफ्तार | 7 including 3 women arrested in honey trap | Patrika News

हनी ट्रैप मामला: तीन महिलाओं समेत सात आरोपी गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Oct 29, 2020 08:54:36 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश

HONEY TRAP

HONEY TRAP

बेंगलूरु. महादेवपुर पुलिस ने हनी ट्रैप (Honey Trap) में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करते हुए उन्हें लूटने के आरोप मेंं तीन महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान उदय नगर के दीपक (26), शक्ति नगर की अंजलि (30), टाइसन (23), पै ले-आउट के प्रकाश (20), प्रेमनाथ (32), विनोदा (43) और कम्मनाहल्ली की ईश्वरी (40) के तौर पर की गई है।

मुख्य आरोपी हलसूरु निवासी विनोद फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार हलसूरु निवासी संतोष ने मित्र प्रकाश को बताया कि कोई भी समस्या हो तो एक महिला अंजलि से संपर्क करनेे का सुझाव देकर उसका मोबाइल फोन नंबर भी दिया। प्रकाश ने अंजलि को कॉल किया।

अंजलि के बताए पते पर प्रकाश पहुंचा तो अचानक चार लोग मकान में प्रवेश किए। एक व्यक्ति नेे प्रकाश की अंजलि के साथ कई तस्वीरें खींचीं। प्रकाश पर हमला कर कीमती मोबाइल फोन, सौ ग्राम सोने की चेन, 40 ग्राम का ब्रेसलेट, नकद 25 हजार रुपए लूट कर एक कमरे में बन्द कर दिया। जहां अंजलि के साथ जबरन उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची गईं। आरोपियों ने अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल कर कई लाख रुपए लिए थे। प्रकाश ने मजबूर होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने इसी तरह कई लोगों को लूटा था।

ट्रेंडिंग वीडियो