scriptसमुद्र में नाव पलटने से ८ की मौत, कई लापता | 8 killed due to boat reversal in sea, many missing | Patrika News

समुद्र में नाव पलटने से ८ की मौत, कई लापता

locationबैंगलोरPublished: Jan 21, 2019 07:53:21 pm

उत्तर कन्नड़ जिले के समुद्र तट में एक नाव पलटने से उसमें सवार २८ लोगों में कम से कम ८ लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं।

bangalore news

समुद्र में नाव पलटने से ८ की मौत, कई लापता

बेंगलूरु. उत्तर कन्नड़ जिले के समुद्र तट में एक नाव पलटने से उसमें सवार २८ लोगों में कम से कम ८ लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार कारवार क्षेत्र में कोरमगढ़ द्वीप में मेला चल रहा है, जिसमें भाग लेने करीब २८ लोग नाव में सवार होकर गए थे।मेला देखने के बाद उसी नाव से वापस कारवार लौट रहे थे।बीच में तेजी से उठती लहरों के कारण नाव पलट गई। सभी लोग पानी में गिर गए। जो लोग तैरना जानते थे, उन्होंने नाव को पकड़ लिया और किसी तरह जान बचाई। केवल चार लोग सुरक्षित से किनारे पहुंचेे हैं।
सूचना मिलने परअग्निशमन बल, तटीय सुरक्षा पुलिस और मछुआरे मदद के लिए घटनास्थल तक पहुंचे। लापता लोगों में से अब तक ८ के शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें से छह की पहचान हुई है।
उत्तर कन्नड़ जिले के जिलाधिकारी एसएस नकुल और पुलिस अधीक्षक विनायक पाटिल मौके पर पहुंचे हैं।पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया।
एसएस नकुल ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिया जाएगा। नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से यह घटना हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो