scriptमहिला बनी फर्जी पत्रकार, उसका साथी बना पुलिस अधिकारी और दोनों ने बिछाया जाल, जानिए फिर क्या हुआ | A woman becomes a fake journalist, friend becomes a police officer | Patrika News

महिला बनी फर्जी पत्रकार, उसका साथी बना पुलिस अधिकारी और दोनों ने बिछाया जाल, जानिए फिर क्या हुआ

locationबैंगलोरPublished: Aug 07, 2020 03:43:02 pm

काम करवाने के लिए मांगे दो लाख रुपए

fake_police.jpg
बेंगलूरु. जय नगर पुलिस ने धोखाधड़ीेके मामले में एक नकली महिला पत्रकार और पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की पहचान श्रीनगर की भवानी (27) और त्यागराज नगर निवासी शशि कुमार (35) केे तौर पर की गई है।
बहू के आभूषण गिरवी रख कर दिए दो लाख रुपए

पुलिस के अनुसार जय नगर निवासी रुक्मिणी ने एक रिश्तेदार को मकान बेच कर 25 लाख रुपए का कर्ज दिया था। रिश्तेदार ने सही समय पर कर्जा नहीं लौटाया तो उनके बीच विवाद खड़ा हो गया था।
भवानी को इसकी जानकारी मिलने पर वह रुक्मिणी के घर गई। उसने बताया कि वह पत्रकार है और उसका कई पुलिस अधिकारियों से परिचय है। वह रुक्मिणी का फंसा हुआ धन वापस दिलाने में मदद करेगी। लेकिन उसने इस काम केलिए दो लाख रुपए मांगे। रुक्मिणी ने बहू के आभूषण गिरवी रख कर भवानी को दो लाख रुपए दे दिए।
भवानी इसके बाद रुक्मिणी को साउथ एंड सर्कल में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) कार्यालय के पास ले गई। वहां उसने रुक्मिणी का शशिकुमार से पुलिस अधिकारी के रूप में परिचय कराया। शशिकुमार ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही उसका पैसा वापस दिलाएगा। जब कई दिन तक धन नहीं मिला तो रुक्मिणी ने भवानी से संपर्क किया।
भवानी से कोई जवाब नहीं मिला उल्टे उसने धमकी दी कि उसे परेशान किया तो पुलिस से गिरफ्तार करा देगी। मजबूर होकर रुक्मिणी ने जय नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 50 हजार रुपए जब्त किए।

ट्रेंडिंग वीडियो