दावानल में जल गई एक महिला
चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में अधजली अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी ने आग बुझाने के दौरान शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

अज्ञात शव बरामद
सैकड़ों एकड़ वन क्षेत्र को हुआ नुकसान
मैसूरु. चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में अधजली अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी ने आग बुझाने के दौरान शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के अनुसार महिला बुरी तरह से जल गई है। शक है कि महिला को जलाने के दौरान या बाद में जंगल में आग लगी। यह भी हो सकता है कि महिला को मारने के बाद जलाया गया हो। या फिर पहले जंगल में आग लगी हो। जिसकी चपेट में महिला आ गई। अग्निशमन विभाग को भी शक है कि जहां महिला का शव बरामद हुआ आग वहीं से फैली। पुलिस सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी जी. ईश्वर नायक ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब ४.५० बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की छह गाडिय़ों को फौरन रवाना किया गया। आग तेजी से फैल रही थी। इसलिए छह गाडिय़ों की जरूरत पड़ी। हालांकि पहाड़ी इलाका होने के कारण पहुंचने में देरी हुई। मैसूरु के उप वन संरक्षक प्रशांत कुमार केसी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग नीचे से ऊपर की ओर तेजी से फैल रही थी। जिसके कारण आग को काबू में करने में समय लगा। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली।
वन विभाग के अनुसार करीब २५ एकड़ वन क्षेत्र को आग ने चपेट में ले लिया था, लेकिन जानकारों ने सैकड़ों एकड़ वन क्षेत्र के नष्ट होने का दावा किया है।
मैसूरु पुलिस आयुक्त केटी बालकृष्ण ने बताया कि शव को देख कर पहचानना असंभव है। हो सकता है मारने के बाद महिला को जलाया गया हो। केआर पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर
दी है।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज