scriptमहिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी | Abusive remarks against women | Patrika News

महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी

locationबैंगलोरPublished: Apr 26, 2019 09:25:41 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

विधायक सीटी रवि के खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा अमरनाथ ने दर्ज कराई शिकायत

remarks

महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश महासचिव विधायक सीटी रवि के खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्पा अमरनाथ ने गुरुवार को महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 14 अप्रेल को भाजपा के विधायक सीटी रवि ने चिकमगलूर जिले में एक प्रचार सभा में महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी। साथ ही यह भी कहा था कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देते वे अहसानफरामोश है। एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने के लिए रवि ने यह बात कही थी। लिहाजा महिला आयोग को सीटी रवि पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बेंगलूरु. सुमंगली सेवा आश्रम और क्रिस्प संस्था की ओर से बाल अधिकार संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मौर्या सर्कल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सुमंगली सेवा आश्रम की अध्यक्ष सुशीलम्मा, क्रिस्प अध्यक्ष कुमार जागीरदार ने कहा कि बच्चों के लिए माता-पिता दोनों ही का साथ होना काफी महत्व रखता है अन्यथा बच्चों पर काफी असर पड़ता है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सरकार से अलग से केंद्रीय बाल मंत्रालय बनाने की मांग की है।
बकाया भुगतान के लिए किसानों का प्रदर्शन
मंड्या. कोप्पा गांव के समीप एनएशल शक्कर फैक्ट्री द्वारा गन्ना बकाया भुगतान नहीं करने पर किसानों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया पांच माह बीत जाने पर भुगतान नहीं किया। किसानों ने भुगतान नहीं करने परे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो