scriptपति की हत्या की आरोपी गिरफ्तार | Accused of husband's murder arrested | Patrika News

पति की हत्या की आरोपी गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Apr 03, 2020 05:49:49 pm

चित्रदुर्ग जिले की श्रीरामपुर पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

,

पति की हत्या की आरोपी गिरफ्तार

बेंगलूरु. चित्रदुर्ग जिले की श्रीरामपुर पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार होसदुर्गा जिले के बल्लालसमुद्र गांव निवासी जयचन्द्र नायडू (५४) और उसकी पत्नी रुक्मिणी (४६) के बीच अनबन के कारण दोनों अलग रहते थे। भूमि और खेतों के बटवारे को लेकर हर दिन झगड़ा होता था। जयचन्द्र ने पत्नी को आधे खेत दिए थे।
लकड़ी से पति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया

रुक्मिणी ने जयचंद्र का पंप चालू कर कुएं का पानी अपनी फसल के लिए छोड़ा था। इसी विषय को लेकर दंपती के बीच जोरदार झगडा हुआ। रुक्मिणी ने लकड़ी से पति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जयचन्द्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार तडक़े उसने दम तोड ़दिया। पुलिस ने अस्पताल में जयचंद्र का बयान लिया था। हत्या के आरोप में रुक्मिणी को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो