scriptआरोपी ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चलाई गोली तो हुआ गिरफ्तार | Accused pelted stones at police, police arrested after firing | Patrika News

आरोपी ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चलाई गोली तो हुआ गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Oct 13, 2019 06:33:41 pm

उरिगामपेट में बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी मंजुनाथ नगर निवासी कुट्टी अलियाल तमिलअरसन (28) को पुलिस ने गोली चलाकर गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चलाई गोली तो हुआ गिरफ्तार

आरोपी ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चलाई गोली तो हुआ गिरफ्तार

केजीएफ. उरिगामपेट में बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी मंजुनाथ नगर निवासी कुट्टी अलियाल तमिलअरसन (28) को पुलिस ने गोली चलाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता मां की शिकायत पर उरिगामपेट में अरोपी को तलाशा जा रहा था। आरोपी के यरगानहल्ली में होने की सूचना मिली, इस पर वहां पहुंचे पुलिस दल को देखते ही तमिलअरसन ने पथराव शुरू कर दिया और भागने का प्रयास किया। एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। बचाव में सर्कल पुलिस निरीक्षक सूर्यप्रकाश ने आरोपी के पैर में गोली मारी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राबट्र्सनपेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
डकैती की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के घासीलारी जंगल में डकैती की योजना बनाते तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है। घासीलारी जंगल में कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं। घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन-चार अपराधी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों में बोलबा निवासी मनोज डुंगडुंग, कोलेबिरा निवासी कासिफ हसन और अनमोल नायक शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो